मार्शल आर्ट (Martial Art) में एक्सपर्ट विद्युत जामवाल (Vidyut Jaamwal) ने अब एक नया खिताब अपने नाम किया है। जैसा कि सभी जानते हैं विद्युत जमवाल हमेशा से ही भारतीय सिनेमा के ब्रूसली (Bruce Lee) बनने की इच्छा रखते थे। ऐसे में उनकी यह ख्वाहिश कुछ हद तक सच होती दिख रही है। गूगल (Google) ने विद्युत जामवाल को विश्व के सर्वश्रेष्ठ मार्शल आर्टिस्ट (Worlds Best Martial Artist) में से एक माना है।
जी हां उनका नाम जैकी चैन (Jackie Chan), ब्रूस ली (Bruce Lee), जेट ली (Jet Li), चक नॉरिस (Chuck Norris) , डॉनी येन (Donny Yen), टोनी जा (Tony Jaa) और स्टीवन सीगल (Steven Seagal) जैसे दुनिया के दिग्गज मार्शल आर्टिस्ट के साथ शामिल किया गया है। वाकई! एक्शन लीजेंड्स के साथ यह सम्मान हासिल करने वाले विद्युत जामवाल ना सिर्फ पहले भारतीय अभिनेता बने हैं बल्कि उन्होंने यह किताब पा कर भारत का नाम भी रोशन किया है। बता दें कि उनका नाम दुनिया के Top 10 मार्शल आर्टिस्ट्स में शुमार किया जाता है।
सोशल मीडिया पर भी वह मार्शल आर्ट से जुड़े वीडियो शेयर करते रहते हैं। उन्होंने कई ऐसे खतरनाक स्टंट्स किए हैं, जिसे देख उनके फैंस भी हैरान रह जाते हैं। हाल ही में उन्हें विश्व के सबसे जानलेवा हथियारों में से एक कहे जाने वाले हथियार उरुमी से स्टंट करते देखा गया था।
वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही विद्युत जामवाल फिल्म ‘द पावर’ (The Power) में नजर आने वाले हैं, जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था। इस फिल्म को भी उनकी पिछली रिलीज ‘खुदा हाफिज’ (Khuda Hafiz)) की तरह ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा।