बॉलीवुड में कई हसीनाएं हैं जो रियल लाइफ में कुछ और ही हैं। पर्दे पर ये एक्ट्रेसेस चाहे जिस रोल में दिखती हों लेकिन रियल लाइफ में अगर आप उनके बारे में सुनेगे तो दंग रह जाएंगे। या यूं कहा जा सकता है की निजी जिंदगी में ये वाकई में महारानियां है। आज हम आपको इन्हीं एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं जो रियल लाइफ में राजघराने से या फिर शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं।
आइए जानते हैं कौन कौन सी हसीनाएं रखती हैं राजघराने से ताल्लुक:-
- अदिति राव हैदरी – अदिति राव हैदरी को तोह आपने देखा ही होगा की वे कई फिल्मों में देखि गयी है। अदिति इस वक्त बॉलीवुड में एक्टिव हैं औऱ कई फिल्मों में दिखती रहती है। अदिति भी एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो कि राजघराने से ताल्लुक रखती है। दरअसल अदिति किरण राव की ही चचेरी बहन हैं। अदिति राव हैदरी दो दो राज घरानों से ताल्लुक रखती हैं। अदिति राव असम के पूर्व राज्यपाल मोहम्मद सलेह अकबर हैदरी की पोती हैं, वहीं उनके नाना जे. रामेश्वरम वनापर्थी के राजा थे। इस हिसाब से अदिति भी शाही परिवार की हैं।
- किरण राव – जैसा की आप सब जानते ही है की किरण रओ बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की पत्नी है। किरण राव एक फिल्म एक्ट्रेस भले ही ना हों लेकिन नो बी-टाउन में जाना पहचाना नाम है उनका। किरण राव एक राइटर, प्रोड्यूसर औऱ डायरेक्टर हैं। किरण का जन्म एक शाही परिवार में हुआ था।किरण राव भी रियल लाइफ में एक शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। जानकारी के लिए बता दें कि किरण राव तेलंगाना के महबूबनगर स्थित वानापार्थी राजघराने से संबंध रखती हैं।
- भाग्यश्री – रातोंरात मशहूर हुईं भाग्यश्री जिन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म मैंने प्यार किया वे अब बॉलीवुड से दूर हैं। वो भी एक राजघराने की हैं।भाग्यश्री ने अपनी अलग दुनिया बसाई हुई है। भाग्यश्री ने एक ही फिल्म से अपना नाम बनाया था। भाग्यश्री श्रीमंत राजा विजय सिंह राव माधोराव पटवर्धन की बेटी हैं। भाग्यश्री महाराष्ट्र के सांगली राजघराने से ताल्लुक रखतीं हैं। इतना ही नहीं भाग्यश्री का पूर नाम श्रीमंत राजकुमारी भाग्यश्री राजे पटवर्धन है। उन्होंने हिमालय दासनी से शादी कर अपना घर सालों पहले ही बसा लिया था।
- सोहा अली खान – बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खाने के बारे में हर कोई जानता है की वे सैफ अली खान की बहन है। सोहा एक रॉयल खानदान से बिलॉन्ग करती हैं। सोहा के पिता मंसूर अली खान पटौदी एक क्रिकेटर भी रह चुके हैं औऱ वो भोपाल के नवाब रहे हैं। सोहा के दादा इफ्तिखार अली खान आठवें पटौदी थे। इसके बाद उनके पिता ने ये पद संभाला। अब उनके पिता के बाद सोहा के भाई बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान इसे आगे बढ़ा रहे हैं।
- सोनल चौहान – सोनल चौहान जन्नत गर्ल के नाम से मशहूर है बॉलीवुड मे। यह भी राजघराने से ताल्लुक रखती है। सोनल ने करियर की शुरूआत इमरान हाशमी के साथ फिल्म जन्नत से हुई थी। इस फिल्म से वो भी बॉलीवुड में छा गईं थी। सोनल उत्तर प्रदेश के शाही राजपूत परिवार से हैं, उनका परिवार मैनपुरी जिले में है।
- रिया सेन – राइमा सेन – बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया सेन औऱ राइमा सेन भी शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। एक्ट्रेस मुनमुन सेन की बेटियां भी शाही परिवार की हैं। रिया औऱ राइमा पिता भारत देव वर्मा त्रिपुरा राजघराने के सदस्य हैं। इनकी दादी इला देवी कूच बिहार की राजकुमारी थीं और इनकी पर दादी इंदिरा राजे बड़ोदा के सयाजीराव गायकवाड़ III की इकलौती बेटी थीं। रिया औऱ राइमा बॉलीवुड की कई फिल्मों में दिख चुकी हैं।