देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 16 लाख के पार हो गया है। अब तक 16 लाख 41 हजार 917 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। लगातार चौथी बार है, जब सिर्फ 2 दिन में एक लाख नए संक्रमित मिले हैं पुरे देश में। अब देश में हर 10 लाख की आबादी में 13,171 लोगों का टेस्ट हो रहा है। इनमें 1,152 संक्रमित मिलते हैं, जबकि इतनी ही आबादी में संक्रमण से 25 लोगों की मौत हो रही है। अब तक 10 लाख 53 हजार 478 मरीज ठीक हो चुके हैं।
इससे भी बुरी खबर है कि भारत अब दुनिया का 5वां सबसे बड़ा देश बन गया है जहां संक्रमण के चलते सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। गुरुवार को ही इस मामले में इटली को पीछे छोड़ भारत 6वें से 5वें नंबर पर पहुंच गया। भारत में अब तक 35 हजार 166 लोगों की मौत हुई है। इटली में मरने वालों का आंकड़ा 35 हजार 129 है। पहले नंबर पर अमेरिका और दूसरे पर ब्राजील है।
8 से 16 लाख मामले होने में केवल 20 दिन लगे
देश में 30 जनवरी को कोरोना का पहला मामला सामने आया था। इसके 110 दिन बाद यानी 10 मई को यह संख्या बढ़कर 1 लाख हो गयी. फिर संक्रमण की रफ्तार में इतनी तेजी आई कि महज 15 दिनों में ही आंकड़ा 2 लाख के पार हो गया। आंकड़ो को देखें तो 1 से 8 लाख मामले होने में 163 दिन लगे, लेकिन अब हर दूसरे दिन 1 लाख नए केस बढ़ रहे हैं। इसके चलते 8 से 16 लाख केस होने में केवल 20 दिन लगे। देश में इतने मरीजों की पहचान के लिए अब तक 1,81, 90,382 करोड़ लोगों की जांच हो चुकी है।
देश में अबतक 33 हजार मौतें, पिछले 24 घंटे में दुनिया में सबसे ज्यादा मौतें भारत में हुई