देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4 लाख 26 हजार 639 हो गई है। 1 लाख 75 हजार 273 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 37 हजार 603 ठीक हो चुके हैं। कुल 13 हजार 712 मरीजों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटे में 15 हजार 140 मरीज बढ़े। सबसे ज्यादा 3870 केस महाराष्ट्र में और इसके बाद 3000 मामले दिल्ली में आए। संक्रमितों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी होने की वजह बीते दिनों टेस्टिंग का बढ़ाया जाना भी है। 16 जून तक देश में अधिकतम डेढ़ लाख टेस्ट हुए थे, अब इनकी संख्या 2 लाख के करीब है। रविवार को 1 लाख 90 हजार 730 कोरोना टेस्ट किए गए।
इस महीने कुल आंकड़ा 5.50 लाख हो सकता है
बीते 2 दिनों से हर दिन 15 हजार संक्रमित बढ़ते जा रहे हैं। अगले पांच दिन में देश में कोरोना मरीजों की संख्या 5 लाख का आंकड़ा पार कर सकती है। महीने के आखिरी तक आंकड़ा 5.50 लाख हो सकता है।
देश में 8 जून तक 1 लाख 29 हजार 504 एक्टिव केस थे। इस दिन तक ठीक हुए मरीजों की संख्या 1 लाख 29 हजार 19 थी। इसके अगले दिन ठीक होने वाले मरीजों की संख्या एक्टिव केस से आगे निकल गई और तब से यह लगातार बढ़ रही है।
- 24 घंटे में 15158 नई केस सामने आए, 9069 मरीज ठीक हुए और 426 की मौत हुई
- महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 3870 और दिल्ली में 3000 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई
- अब रोजाना होने वाली टेस्टिंग में 2 लाख के करीब, देश में अब तक 68 लाख टेस्ट हुए
देश में कोरोना के मामले 4 लाख पार, सिर्फ 8 दिन में एक लाख मरीज बढ़े