देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार 9वें दिन भी बढ़ोत्तरी जारी है. आज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दामों में 25 पैसे की बढ़ोतरी हुई है और इसके बाद अब दिल्ली में पेट्रोल 89.54 रुपये प्रति लीटर और डीजल 79.95 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं अगर बात UP की करें तो यूपी में पेट्रोल 87 रुपये प्रति लीटर के पार हो गया है. वहीं डीजल के दाम 80 रुपये प्रति लीटर के आस-पास पहुंच गया है और तेल के इन बढ़ते दामों से जनता बहुत परेशान है. तेल के इन बढ़ते दामों ने लोगों की कमरतोड़ कर रख दी है.
100 रुपये के पार साधारण पेट्रोल – 4 मेट्रो शहरों में Petrol की कीमतें
शहर | कल का रेट | आज का रेट |
दिल्ली | 89.29 | 89.54 |
मुंबई | 95.75 | 96.00 |
कोलकाता | 90.54 | 90.78 |
चेन्नई | 91.45 | 91.68 |
यहां मिलता है देश का सबसे महंगा पेट्रोल
जगह | भाव (रुपये प्रति लीटर) |
श्री गंगानगर, राजस्थान | 100.13 |
परभनी, महाराष्ट्र | 98.12 |
भोपाल, मध्य प्रदेश | 97.52 |
जयपुर, राजस्थान | 96.01 |
मुंबई, महाराष्ट्र | 96.00 |
रोजाना सुबह 6 बजे बदलती हैं कीमतें
रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और बाकी कई चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है.
Pawri Ho Rahi Hai- वीडियो से रातोंरात फेमस हुई Dananeer Mobeen, वीडियो हुआ वायरल