Mukesh Ambani अब दुनिया के 5वें सबसे अमीर शख्स की लिस्ट में शामिल हो चुके है। फोर्ब्स की लिस्ट के मुताबिक करीब 75 अरब डॉलर की दौलत के साथ वह दिग्गज अमेरिकी निवेशक वॉरेन बफे, टेस्ला के मुखिया एलन मस्क और लैरी एलिसन को पीछे छोड़ उनसे ज्यादा अमीर हो गए हैं। इससे पहले 14 जुलाई को वह दुनिया के छठे सबसे अमीर शख्स हो गए थे। उसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर में भी जोरदार उछाल दर्ज की गई है। फिलहाल रिलायंस का शेयर 2,000 रुपये से ऊपर कारोबार कर रहा है। यह पहला मौका है, जब रिलायंस के शेयर ने इतनी ऊंचाई हासिल की है। यही नहीं कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन भी 12,70,480 करोड़ रुपये हो गया है।
दुनिया के अमीरों की मौजूदा लिस्ट की बात करें तो मुकेश अंबानी से आगे मार्क जुकरबर्ग हैं, जो चौथे नंबर पर हैं। अंबानी के मुकाबले उनकी संपत्ति करीब 14 अरब डॉलर अधिक है। वह 89 अरब डॉलर की संपदा के मालिक हैं। इसके अलावा अमेजॉन के मुखिया जेफ बेजोस 185.5 अरब डॉलर के साथ पहले स्थान पर हैं। तोह वही दूसरे नंबर पर माइक्रोसॉफ्ट के चीफ बिल गेट्स जिनकी 113.2 अरब डॉलर की पूंजी है। हालांकि पहले और दूसरे नंबर के बीच 72 अरब डॉलर का अंतर है।
दुनिया के शीर्ष 10 सबसे अमीर लोग:-
- जेफ बेजोस
- बिल गेट्स
- बर्नार्ड अर्नाल्ट एंड फैमिली
- मुकेश अंबानी
- वॉरेन बफेट
- लैरी एलिसन
- एलन मस्क
- स्टीव बाल्मर नौवें
- लैरी पेज
अंबानी के बाद 72.7 अरब डॉलर के साथ वॉरेन बफेट छठे नंबर पर आ छूके है, लैरी एलिसन सातवें, एलन मस्क आठवें, स्टीव बाल्मर नौवें और लैरी पेज दसवें नंबर पर हैं। मुकेश अंबानी की दौलत में बीते तीन महीनों में तेजी से इजाफा होने की वजह उनकी टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो को दुनिया भर से मिला निवेश है। गूगल, फेसबुक, विस्टा, जनरल अटलांटिक समेत दुनिया भर की कई दिग्गज टेक कंपनियों ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बड़े पैमाने पर निवेश किया है। रिलायंस जियो को अब तक 14 कंपनियों से करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश हासिल हो चुका है।