देश में कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब तक 39 लाख 36 हजार 864 केस सामने आ चुके हैं। अच्छी खबर यह है कि 8 राज्यों में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 80% से ज्यादा है। वहीं, 16 राज्य ऐसे हैं, जहां 70% से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। गुरुवार को 67 हजार 491 मरीज ठीक हुए।
8 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश, जहांं रिकवरी रेट बेहतर है
राज्य | रिकवरी रेट |
दिल्ली | 87.8% |
बिहार | 87.9% |
अंडमान एंड निकोबार | 87.6% |
दादर एंड नगर हवेली | 87.8% |
तमिलनाडु | 86.6% |
राजस्थान | 82.6% |
गुजरात | 81% |
नगालैंड | 81.5% |
राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया (Satish Puniya) भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह जानकारी उन्होंने ट्वीट से दी। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की सलाह पर मैं अभी होम आइसोलेशन में हूं। मध्यप्रदेश में गुरुवार को 1 दिन में अब तक के सबसे ज्यादा 1672 संक्रमित मरीज पाए गए है। इस बीमारी से अब तक 1483 लोगों की जान भी जा चुकी है। अगस्त में अब तक की सबसे ज्यादा 518 मौतें हुईं। यह कुल मौतों का 37.2 प्रतिशत है। सितंबर के 3 दिन में ही कोरोना से 57 लोगों की जान जा चुकी है। अगर अगस्त और सितंबर के 3 दिनों की मौत के आंकड़े जोड़ लिए जाए तो कुल 34 दिनों में 575 लोगों की जान जा चुकी है।
देश में कोरोना की सबसे बड़ी उछाल, 24 घंटों में आए 83,883 नए केस