ऐश्वर्या राय ने अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी एक अलग ही पहचान बनाई है। वही ऐश्वर्या एक टैलेंटेड ऐक्ट्रेस के साथ- साथ एक परफेक्ट बेटी, समझदार बहू, लविंग वाइफ और अपनी बेटी की बेस्ट मां की भूमिका भी निभा रही हैं। हर रिश्ते में वो बिल्कुल परफेक्ट है। उनके पति अभिषेक भी खुद को बेहद खुशकिस्मत मानते हैं कि, उनकी पत्नी ऐश्वर्या है। ऐसा खुद अभिषेक ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था।
अभिषेक – ऐश्वर्या का पहला प्यार नहीं है, उनसे पहले भी ऐश की लाइफ में बहुत बार प्यार ने दस्तक दी थी, लेकिन कहते हैं ना कि पहले प्यार की बात ही कुछ और होती है। तो आइए आज हम आपको ऐश्वर्या राय के पहले प्यार के बारे में बताते है। ऐश्वर्या की कॉलेज फ्रेंड शिवानी ने उनके पुराने दिनों की यादों का खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि कॉलेज में भी ऐश्वर्या ही सबसे सुंदर लड़की थीं और हर कोई उनका दिवाना था।
ऐश्वर्या को कोई और ही पसंद था जिसे उनकी नजरें हर वक्त ढूंढा करती थीं और उनके अपने कॉलेज के फिजिक्स टीचर पर क्रश था। जिन्हें इंप्रेस करने के लिए ऐश्वर्या सबसे आगे वाली सीट पर बैठा करती थी। स्कूल या कॉलेज के दिनों में टीचर पर क्रश हो जाना कोई बड़ी बात नहीं है। एक ऐसी लड़की जिसके पीछे हर कोई पागल होता था वो अपने फिजिक्स टीचर पर दिल हार गई थी।
इसके बाद भी ऐश्वर्या की लाइफ में बहुत बार प्यार ने दस्तक दी थी, अभिषेक से शादी से पहले ऐश्वर्या का नाम सलमान(Salman) और विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) के साथ भी जुड़ चुका है। वही सलमान, विवेक से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय की जिंदगी में आए अभिषेक बच्चन और दोनों ने 12 साल पहले 2007 में शादी कर ली थी।
दोनों ने साथ में ‘Raavan’, ‘Kuch na Kaho’ और ‘Guru’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है, लेकिन इनका प्यार 2006 में आई फिल्म ‘Umrav Jaan’ की शूटिंग के दौरान परवान चढ़ा था। इनके बीच सॉन्ग ‘Kajra Re’ के दौरान से नजदीकियां बढ़ी थीं। इस मूवी की शूटिंग के दौरान दोनों को एक-दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजारने का मौका मिला।
इसके बाद ‘गुरु’ के प्रीमियर के लिए दोनों टोरंटो में थे। फिर अभिषेक एक्ट्रेस को घर की बालकानी में ले गए और उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था। ऐश्वर्या ने भी हां कर दी और फिर 2007 में दोनों ने शादी कर ली। अब दोनें की 1 बेटी भी है जिसका नाम आराध्या है। दोनों एक- दूसरे के साथ बेहद खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।
PM Modi का आज शाम 6 बजे देश के नाम संबोधन, ट्वीट कर लिखा- आप जरूर जुड़ें