कोरोनावायरस का कहर पूरी दुनिया पर जारी है। अब साउथ फिल्मों के सुपरस्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) की कोराना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने ट्वीट कर अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी। अपकमिंग फिल्म ‘Acharya’ की शूटिंग शुरू करने से पहले उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस अब एक्टर चिरंजीवी के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
ఆచార్య షూటింగ్ ప్రారంభించాలని,కోవిడ్ టెస్ట్ చేయించుకున్నాను. రిజల్ట్ పాజిటివ్. నాకు ఎలాంటి కోవిడ్ లక్షణాలు లేవు.వెంటనే హోమ్ క్వారంటైన్ అయ్యాను.గత 4-5 రోజులుగా నన్ను కలిసినవారందరిని టెస్ట్ చేయించుకోవాలిసిందిగా కోరుతున్నాను.ఎప్పటికప్పుడు నా ఆరోగ్య పరిస్థితిని మీకు తెలియచేస్తాను. pic.twitter.com/qtU9eCIEwp
— Chiranjeevi Konidela (@KChiruTweets) November 9, 2020
चिरंजीवी ने ट्विटर पर लिखा, “मैं फिल्म ‘आचार्य’ की शूटिंग शुरू करना चाहता था, इससे पहले कोरोना टेस्ट कराया। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि कोई कोरोना का लक्षण नहीं है। मैंने तुरंत खुद को क्वॉरंटीन कर लिया है। मैं चाहता हूं कि हर कोई जो मुझे पिछले 4-5 दिनों में मिला है, वो अपनी टेस्टिंग करवा लें। मैं आपको समय-समय पर अपनी स्वास्थ्य की जानकारी देता रहूंगा।”
हाल ही में एक्टर चिरंजीवी और नागार्जुन ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से मुलाकात की थी। उन्होंने हैदराबाद बाढ़ के लिए CM रिलीफ फंड में डोनेशन दिए थे। मुख्यमंत्री के साथ दोनों एक्टर्स की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर सामने आई थी। वहीं वर्कफ्रंट पर बात करें तो चिरंजीवी की आने वाली फिल्म आचार्य को लेकर काफी बज बना हुआ है। इसके अलावा वे ‘चिरू 152’ में भी काम करते नजर आएंगे। फिल्म का फर्स्ट मोशन पोस्ट भी जारी किया जा चुका है। उम्मीद है चिरंजीवी ठीक होकर जल्द ही सेट पर वापस लौटेंगे।
फिल्म अभिनेता अर्जुन रामपाल के घर NCB का छापा, ड्रग्स केस में ताबड़तोड़ एक्शन