देश में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 32,607 नए मामलों की पुष्टि हुई है। यह हर दिन सामने आने वाले आंकड़ों में सबसे ज्यादा केस है। वहीं, मंगलवार को 29 हजार 917 मरीज और सोमवार को 28 हजार 178 केस सामने आए थे। महाराष्ट्र में बुधवार को 7975 नए मरीज मिले और 233 मौतें हुईं। देश में संक्रमण के कुल मामले 6 लाख 89 हजार 089 हो गए हैं।
वहीं, बुधवार को बिहार में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल संक्रमित मिले। इसके साथ दो दिन में भाजपा ऑफिस में 25 लोग पॉजिटिव मिले। संजय की पत्नी मंजू चौधरी और मां की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सभी होम क्वारैंटाइन में हैं। वहीं, राजभवन परिसर में भी 20 लोग संक्रमित मिले हैं।
देश में 24 घंटों में कोरोना से 20,646 लोग रिकवर हुए हैं। रिकवर मामलों की कुल संख्या अब 6 लाख 13 हजार 669 हो गई है। रिकवरी रेट अब 63.24% हो गई है। खेल मंत्री किरन रिजिजू ने कहा- देश में संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में 1 करोड़ वॉलेंटियर्स को लगाया जाएगा।
बारिश से दिल्ली-गुरुग्राम का हाल बेहाल, कई इलाकों में सड़कें डूबीं