टीवी इंडस्ट्री में कई अभिनेत्रियां हैं, जो अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर रही हैं, लेकिन अफसोस उनके दिल में कोई नहीं बसता है। 30 की उम्र का आंकड़ा पार करने के बाद भी ये अभिनेत्रियां हैं सिंगल। और फैंस करते हैं बस यही सवाल कि कब टीवी की ये बहुएं बनेंगी रियल लाइफ में दुल्हनियां। आइये देखते है कौन है वह अभिनेत्रियां:-
मौनी रॉय
मौनी राय टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में अपना हुस्न एक परचम लहरा रही हैं। मौनी की उम्र 34 साल की हो चुकी हैं और अभी तक सिंगल है। मौनी ने कुछ साल तक टीवी एक्टर मोहित रैना को डेट किया था फिर उसके बाद दोनों सीरियस रिलेशनशिप में थे। लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। जिसके बाद मौनी ने सिंगल रहना ही पसंद किया। हांलाकि मौनी का नाम इनदिनों निर्देशक अयान मुखर्जी के साथ जोड़ा जा रहा है। लेकिन मौनी अयान को अपना सिर्फ अच्छा दोस्त बताती हैं।
कृतिका कामरा
खूबसूरत अभिनेत्री कृतिका कामरा की उम्र 31 साल हैं। शादी का फिलहाल उनका भी कोई प्लान नहीं हैं। एक्टर करण कुन्द्रा से ब्रेकअप के बाद कृतिका ने किसी के साथ डेटिंग नहीं की है। वह अपने सिंगलहुड को इंजॉए कर रही हैं।
सुरभी ज्योति
टीवी की सबसे ग्लैमरेस और स्टाइलिश अभिनेत्रियों में से एक है सुरभी ज्योति। सुरभी पॉपुलर स्टार है उनकी उम्र अब 32 साल की हो गयी है। फिलहाल फोकस उनके करियर की तरफ है। वह दिल-विल प्यार व्यार के मामलों से कोसो दूर रहती हैं।
करिश्मा तन्ना
‘खतरों की रियल खिलाड़ी’ करिश्मा तन्ना के चर्च इनदिनों हर जगह हैं। करिश्मा ने ना सिर्फ खतरों के खिलाड़ी सीज़न 10 की ट्रॉफी अपने नाम की है, बल्कि करण पटे, धर्मेश और बलराज जैसे दमदार कंटेस्टेंटस को भी हराया। करिश्मा 36 साल की हो चुकी हैं। उन्होने अपनी खूबसूरती को योगा से मेंटन करके रखा है। करिश्मा भी सिंगल हैं, और उनका फिलहाल शादी करने का कोई इरादा नहीं है।
सृति झा
सीरियल्स की दुनिया की चहेती बहू है प्रज्ञा मेहरा जिसके रोल में नज़र आती हैं सृति झा। सृति इंडस्ट्री की टॉप और हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं। कामयाब की बुलंदियों को छू रही सृति झा 34 साल की हो चुकी हैं। अपने सीरियल में परफेक्ट बहू पत्नी, और मां का रोल प्ले करने वाली सृति भी रियल लाइफ में शादी के नाम से दूर भागती हैं।
सुरभी चंदना
एकता कपूर की ग्लैमरेस नागिन ब्रिगेड में नई एन्ट्री हुई है सुरभी चंदना की। टीवी ऑडिएंस के बीच सुरभी चंदना काफी पॉपुलर है। सीरियल ‘इश्कबाज’ में सुरभी को बेहद पसंद किया गया था। सुरभी 30 साल की हो गई हैं। और अभी तक शादी का सोचा नहीं है।
अदा खान
अदा खान का नाम भी टीवी इंडस्ट्री की हैप्पली सिंगल अभिनेत्रियों में शुमार होता है। अदा 31 साल की हो गई हैं। अदा खान को एकता कपूर के नागिन सीरियल में शेषा नागिन के रोल में बेहद पसंद किया गया था।
रतन राजपूत
पटना की शान कही जाने वाली अभिनेत्री रतन राजपूत भी सिंगल हैं, और शादी के ज़िक्र से भी कोसो दूर रहती हैं। रतन 33 साल की हो चुकी हैं। सीरियल ‘अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो’ से पॉपुलर होने के बाद उन्होने टीवी पर स्वयंवर भी रचाया था। लेकिन रतन को अपना मनचाहा जीवनसाथी अभी तक नहीं मिल पाया है।
शिल्पा शिंदे
सीरियल ‘भाभी जी घर पर हैं’ से नाम कमाने के बाद शिल्पा शिंदे ने ‘बिग बॉस 11’ का खिताब अपने नाम किया। 40 साल की हो चुकीं शिल्पा टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा हैं। लेकिन इनके दिल में भी कोई खास शख्स नहीं बसता है।
साक्षी तंवर
जी हां हमारी लिस्ट में साक्षी तंवर भी शामिल है। साक्षी इंडस्ट्री की दिग्गज कलाकार हैं। वह हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस भी हैं। साक्षी 47 साल की हो गई हैं, लेकिन शादी करने का उनका भी कोई इरादा नहीं है। हांलाकि साक्षी एक बेटी गोद भी ले चुकी हैं।